NCHM JEE 2025: होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण
NCHM JEE 2025 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पिछली अंतिम तिथि 15 फरवरी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCHM JEE Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एनसीएचएम जेईई (NCHM JEE) 2025 के लिए आवेदन करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार एनसीएचएम जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in/NCHM/) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन विंडो 28 फरवरी को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी और शुल्क भुगतान विंडो उसी दिन रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी।
पंजीकरण प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2024 को शुरू हुई थी। पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2025 थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था।
परीक्षा तिथि
एनसीएचएम जेईई 2025 परीक्षा 27 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में 180 मिनट की अवधि के लिए होगी। परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे और प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में होंगे।
पात्रता मानदंड
इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से कक्षा 12वीं की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें अंग्रेजी एक विषय के रूप में हो। योग्यता परीक्षा में अंग्रेजी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, 2025 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी अनंतिम आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, अगर वे काउंसलिंग या प्रवेश के समय या 30 सितंबर, 2025 तक योग्यता परीक्षा (कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष) उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो उनका अनंतिम प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in/NCHM) पर जाएं।
- अब एनसीएचएम जेईई 2025 पंजीकरण लिंक खोलें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- अब अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X