{"_id":"6613a1778fddbc27bd03e22e","slug":"ncert-warns-against-pirated-textbooks-flags-factually-incorrect-content-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NCERT: एनसीईआरटी ने पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों के खिलाफ जारी की चेतावनी, लोगों की दी इन्हें न खरीदने की सलाह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NCERT: एनसीईआरटी ने पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों के खिलाफ जारी की चेतावनी, लोगों की दी इन्हें न खरीदने की सलाह
Mon, 08 Apr 2024 01:19 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:19 PM IST
सार
NCERT: एनसीईआरटी ने अपनी स्कूली पाठ्यपुस्तकों और अन्य शैक्षणिक संसाधनों के कॉपीराइट उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी जारी की है। साथ ही, अभिभावकों/छात्रों को आगाह करते हुए ऐसी किताबों को न खरीदने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, यानी एनसीईआरटी ने अपनी स्कूली पाठ्यपुस्तकों और अन्य शैक्षणिक संसाधनों के कॉपीराइट उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी जारी की है। परिषद के संज्ञान में आया कि कुछ प्रकाशक अनुमति के बिना अपने नाम से स्कूल की पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित कर रहे हैं। एनसीईआरटी ने भी जनता को ऐसी किताबों के प्रति आगाह किया है।
विज्ञापन
एनसीईआरटी ने आम जनता से ऐसी पाठ्यपुस्तकों या कार्यपुस्तिकाओं से दूर रहने का अनुरोध किया है, क्योंकि ऐसी पुस्तकों की सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत हो सकती है।
विज्ञापन
एनसीईआरटी ने सोमवार को पायरेटेड स्कूली पाठ्यपुस्तकों के खिलाफ चेतावनी जारी की और इनमें तथ्यात्मक रूप से गलत सामग्री होने की संभावना जताई। एनसीईआरटी ने बताया कि यह उसकी शैक्षिक सामग्रियों के कॉपीराइट का उल्लंघन है।
विज्ञापन
परिषद ने कहा, "एनसीईआरटी के संज्ञान में यह आया है कि कुछ बेईमान प्रकाशक एनसीईआरटी से अनुमति प्राप्त किए बिना, एनसीईआरटी वेबसाइट पर उपलब्ध एनसीईआरटी स्कूल पाठ्यपुस्तकों को अपने नाम से छाप रहे हैं।"
एनसीईआरटी ने लोगों से कहा कि अगर उन्हें ऐसी किताबें मिलती हैं तो वे परिषद को सूचित करें। "आम जनता से अनुरोध है कि कृपया ऐसी पाठ्यपुस्तकों या कार्यपुस्तिकाओं से दूर रहें क्योंकि उनकी सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत हो सकती है और साथ ही एनसीएफ 2023 के मूल दर्शन के खिलाफ भी हो सकती है। जो भी व्यक्ति ऐसी पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों या कार्यपुस्तिकाओं को देखता है, उसे तुरंत एनसीईआरटी को ईमेल pd.ncert@nic.in के माध्यम से सूचित करना चाहिए।"
एनसीईआरटी ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि कक्षा 3 के लिए पाठ्यपुस्तकें अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक और कक्षा 6 के लिए मई के मध्य तक उपलब्ध होंगी। कक्षा 1, 2, 7, 8, 10 और 12 के लिए पाठ्यपुस्तकों के 2023-2024 संस्करणों की 1.21 करोड़ प्रतियां देश भर में जारी की गई हैं।
कमेंट
कमेंट X