फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCERT Warns Against Fake Class 9 Social Science Textbook Viral on Social Media Platforms

NCERT: सोशल मीडिया पर वायरल नौवीं कक्षा की फर्जी किताब, एनसीईआरटी ने किया अलर्ट, छात्र-अभिभावक रहें सावधान

Thu, 25 Jun 2026 06:59 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 25 Jun 2026 06:59 PM IST
सार

NCERT: एनसीईआरटी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की कथित पुस्तक को फर्जी बताया है। परिषद ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को केवल आधिकारिक स्रोतों से ही किताबें डाउनलोड करने की सलाह दी है और फर्जी सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
 

विज्ञापन
NCERT Warns Against Fake Class 9 Social Science Textbook Viral on Social Media Platforms
NCERT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। परिषद ने कहा है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा की जा रही कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की एक पुस्तक एनसीईआरटी की आधिकारिक पुस्तक नहीं है। इसे गलत तरीके से एनसीईआरटी की नई किताब बताकर प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन

वायरल किताब को लेकर एनसीईआरटी का अलर्ट

एनसीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पाठ्यपुस्तक आधिकारिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले न तो प्रकाशित की जाती है और न ही सार्वजनिक की जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उपलब्ध किसी भी तथाकथित नई या अप्रकाशित एनसीईआरटी पुस्तक को बिना जांचे-परखे सही नहीं मानना चाहिए।

परिषद के अनुसार, ऑनलाइन प्रसारित हो रही ऐसी सामग्री में बदलाव किया गया हो सकता है, वह अधूरी हो सकती है या पूरी तरह से फर्जी भी हो सकती है। यदि छात्र ऐसी सामग्री से पढ़ाई करते हैं तो उन्हें गलत जानकारी मिल सकती है, जिसका असर उनकी पढ़ाई और परीक्षा परिणामों पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को सतर्क रहने की सलाह

एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से किसी भी पुस्तक, नोट्स या शैक्षणिक सामग्री की प्रामाणिकता की जांच करने की अपील की है। परिषद ने कहा कि केवल आधिकारिक स्रोतों से उपलब्ध कराई गई अध्ययन सामग्री पर ही भरोसा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

केवल आधिकारिक स्रोतों से डाउनलोड करें किताबें

एनसीईआरटी ने याद दिलाया कि उसकी सभी पुस्तकें और शैक्षणिक सामग्री कॉपीराइट कानून के तहत संरक्षित हैं। बिना अनुमति के इनका प्रिंट, कॉपी, बिक्री, वितरण या साझा करना गैरकानूनी है और इसके खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम, 1957 तथा अन्य संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

परिषद ने बताया कि उसकी आधिकारिक डिजिटल पुस्तकें एनसीईआरटी की वेबसाइट और ई-पाठशाला पोर्टल पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। छात्रों को केवल इन्हीं प्लेटफॉर्म से किताबें डाउनलोड करनी चाहिए।

फर्जी सामग्री फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

एनसीईआरटी ने यह भी कहा कि वह फर्जी और पायरेटेड शैक्षणिक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। परिषद ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध पुस्तक, वेबसाइट, ऐप, लिंक या सोशल मीडिया चैनल दिखाई देता है, तो इसकी जानकारी ईमेल के माध्यम से एनसीईआरटी को दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

परिषद का कहना है कि सही और प्रमाणिक अध्ययन सामग्री का उपयोग ही छात्रों की बेहतर तैयारी और शैक्षणिक सफलता सुनिश्चित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed