{"_id":"5ed344748ebc3e90b33b0a37","slug":"ncert-free-e-book-for-students-from-first-to-ninth-and-eleventh-know-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCERT: पहली से नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए फ्री ई-बुक, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NCERT: पहली से नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए फ्री ई-बुक, ऐसे करें डाउनलोड
Sun, 31 May 2020 11:15 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 31 May 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
NCERT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउउन के कारण आज हर क्षेत्र प्रभावित है। शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान आदि बंद होने के कारण पढ़ाई चालू करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऑनलाइन में बिना किताब के बच्चों की पढ़ाई कठिन हो गई है। ऐस में अब एनसीईआरटी आगे आया है। बता दें कि किताब की समस्या से परेशान बच्चों की मदद के लिए एनसीईआरटी ने बड़ी पहल की है। एनसीईआरटी ने पहली से बारहवीं तक की सभी किताबों को ऑनलाइन ई-बुक के रूप में जारी कर दिया है। बच्चे एवं अभिभावक वेबसाइट पर जाकर किताब डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in है।
विज्ञापन
मुख्य जानकारी-
- सीबीएसई के निर्देश पर बिना परीक्षा ही पहली से नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोशन तो दे दिया गया परन्तु उन्हें किताबें नहीं मिल सकी हैं। किताब की दुुकानें भी बंद हैं।
- बच्चों के लिए दूरदर्शन पर कक्षाओं का संचालन हो रहा है। ऐसे में ई.बुक भी बच्चों के लिए काफी कारगर हो सकती है।
विज्ञापन
किताब इस तरह करें डॉउनलोड -
- ई-बुक डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट ncert.nic.in को ओपन करें।
- इसके बाद पब्लिकेशन कॉलम को क्लिक करें।
- इसमें ई-बुक्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद टेक्सट बुक वन टू 12 पीडीएफ के विकल्प को खोलें।
- इसमें क्लास, सब्जेक्ट, बुक विकल्प चुनने के बाद किताब पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
- बच्चे चाहें तो ऑनलाइन भी उसे पढ़ सकते हैं और पीडीएफ को डाउनलोड कर ऑफलाइन भी अध्ययन किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X