फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCC Freeze fresh NCC cadet recruitment in West Bengal for 2022-23 fiscal due to alleged lack of budget support

पश्चिम बंगाल : एनसीसी ने नए कैडेट्स की भर्ती पर लगाई रोक, बताई यह बड़ी वजह

Wed, 26 Oct 2022 04:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 26 Oct 2022 04:53 PM IST
सार

NCC Freeze fresh NCC cadet recruitment in West Bengal for 2022-23 fiscal due to alleged lack of budgetary supp पश्चिम बंगाल : एनसीसी ने नए कैडेट्स की भर्ती पर लगाई रोक, बताई यह बड़ी वजह

विज्ञापन
NCC Freeze fresh NCC cadet recruitment in West Bengal for 2022-23 fiscal due to alleged lack of budget support
एनएनसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

NCC Freeze fresh NCC Cadet Recruitment in West Bengal: एनसीसी यानी नेशनल कैडेट कोर (NCC) ने पश्चिम बंगाल में नए कैडेट्स की भर्ती पर रोक लगा दी है। राष्ट्रीय कैडेट कोर ने फिलहाल यह फैसला वित्तीय वर्ष  2022-23 के लिए किया है। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर ने राज्य सरकार द्वारा बजटीय समर्थन की कथित कमी के कारण 2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए पश्चिम बंगाल में नए उम्मीदवारों के अतिरिक्त नामांकन को रोकने का फैसला किया है। 

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि 41,000 से अधिक कैडेट जो पहले से ही एनसीसी में नामांकित हैं, वे भी सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित युवा विकास आंदोलन शिविरों में नहीं जा सकेंगे। सामान्य तौर पर एनसीसी में स्वैच्छिक आधार पर स्कूलों और कॉलेजों के सभी नियमित छात्रों के लिए खुला रहता है। एनसीसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकारें शिविरों के लिए 25 फीसदी ही अनुदान देती हैं, जबकि केंद्र 75 फीसदी प्रदान करता है।
विज्ञापन


एनसीसी पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के प्रभारी अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल यूएस सेनगुप्ता ने निदेशक को लिखे पत्र में कहा कि राज्य महानिदेशक के विभिन्न स्तरों पर अथक प्रयासों और पत्राचार के बावजूद, राज्य सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल में एनसीसी को बजट आवंटन अपरिवर्तित रहा है। मेजर सेनगुप्ता ने छह अक्तूबर को लिखे पत्र में कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ष में कैडेटों का नामांकन तब तक बंद किया जा रहा है जब तक कि इस निदेशालय द्वारा राज्य सरकार को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जाती है। इसमें कहा गया है कि कुल नामांकित लोगों में से 6,586 कैडेट पहले ही संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) से गुजर चुके हैं, बाकी 6,400 कैडेट शेष बजटीय परिव्यय के साथ सीएटीसी से गुजर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, एनसीसी पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के प्रवक्ता मेजर डॉ बीबी सिंह ने बुधवार को कहा कि बंगाल सरकार ने 2022-23 में महज 80 लाख रुपये आवंटित किए हैं, जबकि तीन करोड़ रुपये और की आवश्यकता है। सिंह ने कहा कि नदिया जिले के कल्याणी में एक अकादमी के बुनियादी ढांचे के विकास सहित कुल 10 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। प्रवक्ता ने कहा कि यदि कैडेट अपना प्रशिक्षण और परीक्षा पूरी करने में असमर्थ रहते हैं तो उनके करिअर को नुकसान होगा। एनसीसी सामाजिक सेवाओं, अनुशासन की गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला में कैडेटों को एक्सपोजर भी प्रदान करता है। पत्र में कहा गया है कि संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) से गुजरने वाले पश्चिम बंगाल कैडेटों की कुल संख्या चालू वित्त वर्ष में राज्य के लिए अधिकृत संख्या 95,120 में से 54,324 है। सिंह ने कहा कि बी सर्टिफिकेट के लिए कैडेट को एक कैंप और सी सर्टिफिकेट के लिए कम से कम दो कैंप में शामिल होना होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed