FMGE December 2022: एनबीई ने फिर से खोली एफएमजीई आवेदन फॉर्म सुधार विंडो, संशोधन के लिए यह आखिरी मौका
FMGE December 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली की ओर से विदेशी चिकित्सा स्नातक यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (FMGE) परीक्षा दिसंबर 2022 के लिए आवेदन फॉर्म सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विस्तार
FMGE December 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली की ओर से विदेशी चिकित्सा स्नातक यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (FMGE) परीक्षा दिसंबर 2022 के लिए आवेदन फॉर्म सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार जो अपने आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर लॉग-इन कर सकते हैं।
उम्मीदवार केवल 01 नवंबर से 06 नवंबर के बीच आवेदन पत्र में फोटो ग्राफ और स्कैन किए हस्ताक्षर और थंब इंप्रेशन को संपादित करने में सक्षम होंगे। इस चरण के दौरान आवेदन पत्र में कोई अन्य कॉलम संपादन अथवा संशोधन के लिए खुला नहीं होगा।
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 10 अक्तूबर, 2022 को संपादन विंडो बंद होने के अनुसरण में, यह नोट किया गया है कि कुछ उम्मीदवारों ने अभी भी निर्धारित छवि अपलोड निर्देशों के अनुसार अपनी तस्वीरें, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान अपलोड नहीं किए हैं।
ऐसे उम्मीदवारों को चुनिंदा और अंतिम संपादन विंडो के दौरान अपने आवेदन पत्र में इमेजेज यानी फोटो ग्राफ और स्कैन किए हस्ताक्षर और थंब इंप्रेशन को सुधारने की आवश्यकता होती है। यह दूसरी बार है जब राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में बदलाव करने की अनुमति दी है। इससे पहले, उम्मीदवारों को छह अक्तूबर को फॉर्म में त्रुटियों को सुधारने की अनुमति दी गई थी।
कमेंट
कमेंट X