फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBEMS FMGE June 2022 Online Application Starts Foreign Medical Graduate Examination Know All Details Here SCREENING TEST

FMGE June 2022: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन जून 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कब-क्या होगा?

Tue, 15 Mar 2022 08:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 08:02 PM IST
सार

FMGE June 2022: विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करके लौटे विद्यार्थियों के बेहद अहम खबर है। देश में मेडिकल प्रैक्टिस लाइसेंस और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन - जून 2022 की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 15 मार्च को दोपहर तीन बजे से शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
NBEMS FMGE June 2022 Online Application Starts Foreign Medical Graduate Examination Know All Details Here SCREENING TEST
FMGE - Foreign Medical Graduate Examination - फोटो : NBEMS FMGE

विस्तार

विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करके लौटे विद्यार्थियों के बेहद अहम खबर है। देश में मेडिकल प्रैक्टिस लाइसेंस और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन - जून 2022 की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 15 मार्च को दोपहर तीन बजे से शुरू हो गई है। विदेशों से एमबीबीएस और बीडीएस जैसे पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करके लौटे छात्र एफएमजीई जून 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।  ऑनलाइन आवेदन एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in के माध्यम से किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : FMGE June 2022: एफएमजीई जून 2022 परीक्षा के लिए ये हैं पात्रता मापदंड, पूरी करनी होंगी ये शर्तें

विज्ञापन

एफएमजीई जून परीक्षा 2022 की इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी 

एनबीई की वेबसाइट nbe.edu.in पर एफएमजीई जून परीक्षा 2022 की इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी की गई है। इसमें आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सूचना पुस्तिका उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करेगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीई-एमएस) को स्क्रीनिंग टेस्ट विनियम 2002 के अनुसार एफएमजीई समेत अन्य पीजी प्रवेश और पात्रता परीक्षाएं आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनबीई की ओर से एफएमजीई परीक्षा हर साल दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च, 2022 को दोपहर तीन बजे से  04 अप्रैल, 2022 को रात्रि 11:55 बजे तक एनबीईएमएस वेबसाइट पर लाइव रहेगी। 

 

NBEMS FMGE जून 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन ऑनलाइन शुरू : 15 मार्च (दोपहर 3 बजे के बाद) से
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 04 अप्रैल 2022 (रात्रि 11:55 बजे तक) 
  • सभी उम्मीदवारों के लिए संपादन विंडो : 08 अप्रैल, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक
  • फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सुधारने के लिए अंतिम मौका : 03 मई, 2022 से 06 मई, 2022
  • नागरिकता प्रमाण अपलोड करने की आखिरी तिथि : 10 मई, 2022
  • अभ्यास के लिए डेमो टेस्ट : 20 मई, 2022 से उपलब्ध
  • प्रवेश- पत्र जारी करना : 27 मई, 2022
  • एफएमजीई परीक्षा तिथि : 04 जून, 2022
  • परिणाम की घोषणा की तिथि : 30 जून, 2022 तक

विज्ञापन

एफएमजीई के लिए आवेदन शुल्क

एफएमजीई के लिए आवेदन शुल्क भुगतान के लिए सभी प्रकार के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड भी मान्य होंगे। साथ ही एनबीएईएमएस की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए गेट-वे से भी भुगतान कर सकते हैं। 

  • एफएमजीई परीक्षा शुल्क : 6000 रुपये
  • 18 फीसदी की दर से जीएसटी : 1080 रुपये
  • भुगतान योग्य कुल राशि : 7080 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed