NBEMS FDST 2021: फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका
FDST 2021 Admit Cards Released: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 24 जनवरी, 2022 को अपनी वेबसाइट पर एफडीएसटी यानी फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NBEMS FDST 2021 Admit Cards: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 24 जनवरी, 2022 को अपनी वेबसाइट पर एफडीएसटी यानी फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विदेशी चिकित्सा शिक्षा संस्थानों से ग्रेजुएट डेंटिस्ट उम्मीदवार FDST के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने FDST 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनबीई यानी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट 28 जनवरी को होगा
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) का आयोजन 28 जनवरी, 2022 को किया जा रहा है। इसके बाद एनबीई यानी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से 21 फरवरी, 2022 तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। एफडीएसटी परीक्षा दिल्ली में कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए FDST 2021 एडमिट कार्ड को सहेज कर और प्रिंट आउट करके रखें। भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
FDST 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई आसान प्रक्रिया का पालन करें -
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर FDST पर क्लिक करें।
- अब आपको एक लॉगिन पेज प्रदर्शित किया जाएगा।
- लॉगिन करने के लिए अपने आवेदन आईडी, जन्म तिथि और कैप्चा कोड आदि दर्ज करें।
- FDST 2021 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें एवं सहेज कर रखें।
एनबीईएमएस ने शुरू की हेल्पडेस्क
किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए उम्मीदवार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से शुरू किए गए सहायता प्रकोष्ठ से 022 - 61087595 / 011- 45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesknbeexam@natboard.edu.in पर ई-मेल लिख सकते हैं। वहीं, परीक्षा से संबंधित प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं के समाधान के लिए वेबसाइट exam.natboard.edu.in/communication पर विजिट कर सकते हैं।
NBEMS फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट
बता दें कि NBEMS यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का एक स्वायत्त संगठन है, जोकि मेडिकल उच्च शिक्षा क्षेत्र में परीक्षा नियामक के तौर पर काम करता है। फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट उन भारतीय नागरिकों या प्रवासी भारतीय नागरिकों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिनके पास भारत के बाहर अन्य देशों में स्थित दंत चिकित्सा शिक्षा संस्थानों द्वारा दी गई बीडीएस या एमडीएस की डिग्री या अन्य पीजी डेंटल डिप्लोमा अर्हता है।
कमेंट
कमेंट X