{"_id":"5d315a2d8ebc3e6caa3baaee","slug":"nata-result-july-2019-available-on-website-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में आयोजित हुई NATA परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जुलाई में आयोजित हुई NATA परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Fri, 19 Jul 2019 11:20 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NATA Result 2019: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे, ऑफिशियल वेबसाइट nata.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें, परीक्षा में पास उम्मीदवार पांच वर्षीय B.Arch डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल NATA अप्रैल परीक्षा के लिए कुल 35,748 छात्रों ने पंजीकरण कराया जबकि जुलाई परीक्षा के लिए 35,651 छात्रों ने आवेदन किया। परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है।
विज्ञापन
NATA परिणाम जुलाई 2019: अपने परिणामों की ऐसे करें जांच-
चरण 1: सबसे पहले एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर दिए NATA जुलाई से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4:आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे।
भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें और संभालकर रखें।
दूसरी परीक्षा 7 जुलाई को पूरे भारत में 189 केंद्रों के साथ-साथ दुबई के एक केंद्र में आयोजित किया गया था। जबकि पहला टेस्ट 14 अप्रैल को भारत के 191 और साथ ही दुबई स्थित केंद्र में आयोजित किया गया था। अप्रैल की परीक्षा के परिणाम पहले ही घोषित हो गए जिसके लिए 27232 उम्मीदावार पास हुए।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X