{"_id":"60e573cd8ebc3e4ae9570bac","slug":"nata-2021-admit-cards-today-second-test-on-july-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएटीए: दूसरे नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, 11 जुलाई को एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एनएटीए: दूसरे नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, 11 जुलाई को एग्जाम
Wed, 07 Jul 2021 03:07 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 07 Jul 2021 03:07 PM IST
सार
- काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर आज यानी कि बुधवार 7 जुलाई को आर्किटेक्चर में दूसरे नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। यह परीक्षा 11 जुलाई को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर आज यानी कि बुधवार 7 जुलाई को आर्किटेक्चर में दूसरे नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। यह परीक्षा पहले कोरोना वायरस को देखते हुए 11 जुलाई तक स्थगित कर दी गई थी। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट nata.in और परिषद की वेबसाइट coa.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: कोरोना का कहर, हाईकोर्ट में याचिका दायर, कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून थी। एनएटीए द्वितीय परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परिणाम 15 जुलाई को प्रकाशित किए जाएंगे। संशोधित सूचना विवरणिका एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट nata.in और परिषद की वेबसाइट coa.gov.in पर उपलब्ध है। परिषद ने 10 अप्रैल को दो पालियों में पहला एनएटीए टेस्ट किया और इसके परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। उम्मीदवार एक या दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। दोनों टेस्ट देने वालों को प्रत्येक टेस्ट के लिए अलग-अलग स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों के लिए किसी भी परीक्षा में प्राप्त किए गए सर्वश्रेष्ठ अंकों द्वारा संस्थानों में बीआर्क कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। इस साल परिषद ने बीआर्क ( BArch) प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड में संशोधन किया है। संशोधित योजना के अनुसार, एनएटीए में अर्हता प्राप्त करने के अलावा, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ ही अभ्यर्थी को 12वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कमेंट
कमेंट X