कर्नाटक: कोरोना का कहर, हाईकोर्ट में याचिका दायर, कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग
कर्नाटक उच्च न्यायालय में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका दायर की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक उच्च न्यायालय में माध्यमिक विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएसएलसी) या कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की गई है। एस वी सिंगरे गौड़ा द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थिति के कारण, परीक्षा ऑफलाइन आयोजित करना संभव नहीं है। इसलिए इसे तुरंत रद्द करने के निर्देश दिए जाएं। बता दें कि यह परीक्षाएं 19 और 22 जुलाई को आयोजित की जानी हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एक भी कक्षा में नहीं हुए शामिल
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए इन क्षेत्रों के छात्र एक भी कक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इनकी परीक्षा लेने कहां तक उचित है।
इस वजह से आयोजित की जा रही है परीक्षा
बता दें कि कर्नाटक सरकार ने पहले ही कक्षा 12वीं की परीक्षा या द्वितीय वर्ष के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज (PUC) की परीक्षा रद्द कर दी थी। हालांकि, कक्षा 10वीं एसएसएलसी परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया था क्योंकि ये छात्र 2020 में कक्षा नौवीं की परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए थे।
अन्य बोर्ड द्वारा अपनाई गई नीति का हाे इस्तेमाल
याचिका में कहा गया है कि एसएसएलसी छात्रों के परिणाम तैयार करने के लिए लिखित परीक्षा के बजाए एक अलग नीति तैयार करनी चाहिए। याचिका में बोर्ड को उसी तरह के तरीकों को अपनाने का निर्देश देने की मांग की गई है जो अन्य बोर्ड ने परिणाम तैयार करने के लिए अपनाई है।
8 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बता दें कि इस साल कुल 8,76,581 छात्र एसएसएलसी परीक्षा देने जा रहे हैं। राज्य के शिक्षा विभाग ने महामारी के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने और सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल बनाए रखने का फैसला किया है। पिछले साल जहां परीक्षा केंद्रों की संख्या 48,000 थी, वहीं इस साल यह 73,066 होगी
ये है निर्धारित शेड्यूल
19 जुलाई को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान की एसएसएलसी परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी जबकि 22 जुलाई को भाषा की परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होंगी। एसएसएलसी कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड भी 29 जून को जारी कर दिए गए हैं। छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपने एडमिट कार्ड लेने के लिए कहा गया है।
कमेंट
कमेंट X