कोरोना वायरस की वजह से मुंबई यूनिवर्सिटी ने आईडीओएल के स्नातक परीक्षाओं को किया स्थगित
द इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग (IDOL),मुंबई विश्वविद्यालय ने वाणिज्य में स्नातक की पहले और दूसरे साल की परीक्षाओं को स्थगित तक दिया है। 31 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक होने वाली बीकॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। ये परीक्षाएं कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दी हैं। आपको बता दें कि इस वक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है जो कि बुधवार से शुरु हुआ है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। आईडीओएल की आधिकारिक वेबसाइट में परीक्षाओं को स्थगित करने को लेकर सर्कुलर जारी किया गया है।
कोरोना वायरस की वजह से देशभर के स्कूली और विश्वविद्यालयी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। कई राज्यों ने अपने यहां पहली से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों को प्रमोट कर अगली कक्षा में डालने का आदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2020: स्नातकों के लिए यहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, सैलरी 1.5 लाख रुपये
जबकि कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को भी कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच स्थगित किया गया है। महाराष्ट्र बोर्ड भी एसएससी और कक्षा दस की परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है। इससे पहले महाराष्ट्र बोर्ड यह आदेश जारी कर चुका है कि पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षाओं के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। जबकि नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाओं को 15 अप्रैल के बाद कराया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X