फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri 2020: Jobs for Graduates, Salary more than 1.5 Lakh

Sarkari Naukri 2020: स्नातकों के लिए यहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, सैलरी 1.5 लाख रुपये

Thu, 26 Mar 2020 04:05 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 26 Mar 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020: Jobs for Graduates, Salary more than 1.5 Lakh
जॉब्स - फोटो : Social Media

स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी निकली हैं। ये सरकारी नौकरी वैज्ञानिकों और टेक्नीकल असिस्टेंट पदों के लिए निकली हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 10 अप्रैल है। इन सरकारी नौकरियों में चुनाव होने पर अभ्यर्थियों को हर महीने डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन

 

पोस्ट- साइंटिस्ट बी
पदों की संख्या- 288
पे स्केल-  56100 – 177500 रुपये


पोस्ट- साइंटिफिक/टेक्नीकल असिस्टेंट- ए
पदों की संख्या- 207
पे स्केल- 35400 – 112400 रुपये

ए और बी ग्रुप की इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 30 साल होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ए ग्रुप की नौकरियों के लिए अभ्यर्थी के पास एमएसी/एमएस/एमसीए/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इन नौकरियों पर आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 800 रुपये और एससी/एसटी के लिए कोई फीस नहीं है। ये नौकरियां राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने निकाली हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईटीआई की डिग्री वालों के लिए यहां निकली हैं 2900 नौकरियां, सैलरी है 59 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चुनाव

इन नौकरियों पर चुनाव लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव सवाल आएंगे। परीक्षा में 65 फीसदी सवाल टेक्नीकल क्षेत्र से पूछे जाएंगे और 35 फीसदी सवाल जनरल होंगे। इन नौकरियों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें से 78 सवाल टेक्नीकल क्षेत्र  और 42 सवाल जनरल होंगे।


इस नौकरी के बारे में ज्यादा जानकारी आप calicut.nielit.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed