मुंबई विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 2020-21 सत्र के लिए विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है जो कि 31 जुलाई तक चलेगी। विदेशी छात्र मुंबई विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। विदेशी छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुंबई विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।
लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय ने नए अकादमिक सत्र के लिए यूजी/पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। लॉकडाउन की वजह से जेईई मेन और एडवांस दोनों परीक्षाएं स्थगीत हो गई है। वहीं 19 अप्रैल को होने वाली एनडीए की परीक्षा को भी लॉकडाउन की वजह से स्थगित कर दिया गया है। कई विश्वविद्यालयों में इस वक्त ऑनलाइन शिक्षण चल रहा है ताकि विद्यार्थियों का कोर्स अधूरा न रह जाए।
कमेंट
कमेंट X