Mumbai Police Recruitment: मुंबई पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की शिकायत; चार मामले दर्ज
Mumbai Police Recruitment Exam: मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी और कदाचार के मामले सामने आए हैं।
विस्तार
Mumbai Police Recruitment Exam: मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी और कदाचार के मामले सामने आए हैं। मुंबई पुलिस की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लिखित परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले लोगों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए गए हैं।
अधिकारी ने कहा कि रविवार को 213 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा में 83,847 उम्मीदवारों में से कम से कम 78,522 उपस्थित हुए। हालांकि, परीक्षा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, लेकिन भांडुप, कस्तूरबा मार्ग, मेघवाड़ी और गोरेगांव में केंद्रों पर कदाचार के मामले सामने आए।
अधिकारी ने कहा कि ऐसी ही एक घटना में, महाराष्ट्र के जालना जिले के एक 24 वर्षीय उम्मीदवार को भांडुप में परीक्षा केंद्र में परीक्षा देते समय एक छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग करते हुए पकड़ा गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी परीक्षा के प्रश्न-पत्र का उत्तर देने के लिए डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए अपने एक सहयोगी की मदद ले रहा था।
कमेंट
कमेंट X