MPSOS Result 2024: एमपी बोर्ड रूक जाना नहीं के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2024: एमपी बोर्ड 'रूक जाना नहीं' के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
MPSOS Result 2024: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने राज्य सरकार की ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित जून सत्र की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। एमपीएसओएस बोर्ड ने परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in. पर सक्रिय कर दिया है।
साल में दो बार होती है परीक्षा
बोर्ड द्वारा आयोजित जून 2024 सत्र की परीक्षा के लिए 5.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, इनमें से 2.5 लाख ही परीक्षा में शामिल हुए। MPSOS द्वारा ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार होता है। परीक्षा हर वर्ष जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है।
ऐसे देखें परिणाम
ऐसे में जो छात्र-छात्राएं मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जून 2024 सत्र के लिए 20 मई से 7 जून तक आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम देखने के लिए MPSOS की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके छात्र रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं। रिजल्ट पेज पर रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X