फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December 2024 result released; passing marks, check details

MPSOS Result: एमपी बोर्ड रूक जाना नहीं दिसंबर के नतीजे घोषित, यहां से चेक करें कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Sat, 25 Jan 2025 02:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 25 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

MPSOS Ruk Jana Nahi Result: एमपी बोर्ड 'रूक जाना नहीं' के नतीजे घोषित हो चुके हैं। दिसंबर की परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December 2024 result released; passing marks, check details
MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December - फोटो : freepik

विस्तार

MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December 2024: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने आज 25 जनवरी, 2025 को दिसंबर 2024 रुक जाना नहीं परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो छात्र एग्जाम के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (mpsos.nic.in) के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। 

एमपीएसओएस कक्षा 10वीं और 12वीं रुक जाना नहीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि छात्र अपने कक्षा 10 के परिणामों से नाखुश हैं, तो उनके पास पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का विकल्प है। 

विज्ञापन

परिणाम में उल्लिखित विवरण

परिणाम में उम्मीदवारों के रोल नंबर, छात्र का नाम, जन्म तिथि (DOB), माता-पिता का नाम, कुल प्राप्त अंक विषयवार, अंक पास/फेल स्थिति आदि विवरण शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा

एमपीएसओएस रुक जाना नहीं दिसंबर 2024 परीक्षाएं कक्षा 10 के छात्रों के लिए 18 से 28 दिसंबर, 2024 तक और कक्षा 12 के छात्रों के लिए 18 दिसंबर से 2 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गईं। यह साल में दो बार कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आयोजित करता है। जून 2024 के परीक्षा परिणाम 19 जुलाई 2024 को घोषित किए गए थे।  

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं। 
  • अब "एमपीएसओएस रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं रिजल्ट" लिंक देखें। 
  • इसके बाद, अपना परीक्षा प्रकार (10वीं या 12वीं) चुनें, दिए गए फील्ड में अपना रोल नंबर या ओएस रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • एमपीएसओएस रुक जाना नहीं परिणाम 2024 पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • परिणाम देखें और अपने रिकॉर्ड के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed