फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   mpsos 10th-12th result available know more details

MPSOS: 10वीं-12वीं दिसंबर ओपन परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां देखें

Tue, 04 Feb 2020 12:42 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 04 Feb 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
mpsos 10th-12th result available know more details
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
MPSOS Result 2020 December: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल ने 10वीं-12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आपको बता दें कि परिणाम ऑफिशयल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in है। स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए आगे दिए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 4 फरवरी: फेसबुक के लिए बेहद खास है ये दिन, जानेंं क्यों?
विज्ञापन


हर साल मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड दो सत्र में 10वीं-12वीं परीक्षा का आयोजन करता है। हर सत्र में छह महीने का अंतर होता है। पहला सत्र का आयोजन जून माह में किया जाता है जबकि दिसंबर में दूसरे सत्र में होने वाली परीक्षा का आयोजन होता है। इस बार परिणाम जारी करने में बोर्ड से देरी हुई है। 2019 में दिंसबर परीक्षा के परिणाम जनवरी माह में जारी किए गए थे। 31 जनवरी, 2019 को रिजल्ट घोषित हो गया था। हालांकि इस बार पिछले साल के मुकाबले 4 दिन बाद जारी हुआ है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देखें अपना परिणाम-
  • सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट  mpsos.nic.in पर जाएं। 
  • उसके बाद होमपेज पर सीधे हाथ पर दिए "Ruk Jana Nahi" Result Class 10th & 12th (December 2019) लिंक पर क्लिक करें। 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। 
  • लॉगइन बटन पर क्लिक करें। 
  • अपने परिणामों की जांच करें। 
  • उम्मीदवार भविष्य के लिए अपना परिणाम डाउनलोड करके संभालकर भी रख सकते हैं। 
नोट - वेबसाइट के अलावा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त (ओपन) स्कूल शिक्षा परिषद की अन्य कोई वेबसाइट मान्य नहीं है।

ये भी पढ़ें- NATA 2020: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed