फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPSC State Service Prelims 2022 Exam postponed Maharashtra Public Service Commission Sarkari Naukri Covid-19 Omicron Case

कोरोना का कहर : स्थगित करनी पड़ी राज्य लोक सेवा आयोग की यह बड़ी भर्ती परीक्षा, दो जनवरी को थे पेपर

Thu, 30 Dec 2021 05:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 05:45 PM IST
सार

Maharashtra Public Service Commission postponed MPSC State Service Prelims 2022 Sarkari Naukri: महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। ऐसे में महाराष्ट्र में बड़ा फैसला लेते हुए राज्य सेवा परीक्षा को टालना पड़ा है।

विज्ञापन
MPSC State Service Prelims 2022 Exam postponed Maharashtra Public Service Commission Sarkari Naukri Covid-19 Omicron Case
कोरोना से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते कर्मी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी एक बार फिर भयावह हालात की ओर बढ़ रही है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। ऐसे में महाराष्ट्र में बड़ा फैसला लेते हुए राज्य सेवा परीक्षा को टालना पड़ा है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, एमपीएससी (MPSC) द्वारा महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। इससे पहले, परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली थी।

विज्ञापन

Sarkari Naukri MPSC Prelims Exam 2022 की नई तिथियां जल्द

दरअसल, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्य में COVID-19 वायरस से संक्रमित मरीजों और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण उठ रही महामारी की तीसरी लहर की आशंका में परीक्षा स्थगित कर दी है। एमपीएससी द्वारा जल्द ही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

22 दिसंबर को ही जारी हुए थे प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश-पत्र

दो जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हो जाएंगे, जो 07 से 9 मई, 2022 तक आयोजित होने वाली है। अधिक विवरण अब आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 
 

MPSC Prelims 2022  परीक्षा का विवरण

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा इस राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 02 जनवरी, 2022 को राज्य भर में निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।  परीक्षा 2 अलग-अलग पेपर के लिए आयोजित की जाएगी- पेपर- I सामान्य अध्ययन के लिए होगा और पेपर- II एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए होगा। दोनों पेपर 200- 200 अंकों के होंगे और उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। 

विज्ञापन

एमपीएससी प्रारंभिक 2022 परीक्षा स्थगन अधिसूचना ऐसे पढ़ें

  • उम्मीदवारों को एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर, नवीनतम अपडेट नामक अनुभाग पर जाएं और उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'Advt.No.106/2021 राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021-स्थगन के कारण' का उल्लेख है।
  • आधिकारिक अधिसूचना स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • नोटिस को ध्यान से पढ़ें और डाउनलोड करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed