MPPSC Mains Admit Card: एमपी राज्य सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MPPSC Mains Admit Card: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपी राज्य सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC Mains Admit Card: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) मेंस 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना चाहिए।
एमपीपीएससी एसएसई मेन्स लिखित परीक्षा 08 से 13 जनवरी 2024 तकआ योजित की जाएगी। कुल 10,351 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं। लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, परीक्षा 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली थी।
MPPSC SSE Mains 2022 ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद, “प्रवेश पत्र - राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022” पर क्लिक करें।
-
अब अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड चेक करें।
-
इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X