फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPESB Patwari result 2023 announced check merit list and download at esb.mp.gov.in

MPESB Patwari Result 2023 OUT: एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 01 Jul 2023 01:04 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 01 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

MPESB Patwari Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने शुकवार 30 जून 2023 को एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
MPESB Patwari result 2023 announced check merit list and download at esb.mp.gov.in
MPESB RESULT - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPESB Patwari Result 2023 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने शुकवार 30 जून 2023 को एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एमपी ग्रुप -2 (उप समूह -4) सहायक संपर्क और पटवारी और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या peb.mp.gov.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

एमपीईएसबी पटवारी परिणाम 2023 देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने परिणामों के साथ एमपीपीईबी पटवारी मेरिट सूची 2023 भी जारी की है। एमपीपीई ग्रुप 2 भर्ती 2023 अधिसूचना कुल 3555 रिक्तियों के लिए जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पटवारी लिखित परीक्षा 2023 में कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस साल एमपी पटवारी परीक्षा 2023 में कुल 12 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती के तहत पटवारी, सहायक संपर्ककर्ता और अन्य के 3555 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। पटवारी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक 40% अंक हैं और जो लोग इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे वे अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एमपीईएसबी के आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या peb.mp.gov.in पर जाएं।

  •  ग्रुप-2 (उप समूह -4) सहायक संपर्क और पटवारी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लिंक पर क्लिक करने पर रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे।

  • अपना क्रेडेंशियल आवेदन संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • अब टीएसी कोड भरें।

  • अपना विवरण दर्ज करें।

  • एमपीईएसबी पटवारी रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • एमपीईएसबी पटवारी परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed