फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPhil not recognised degree, take immediate steps to stop admissions for 2023-24 session: UGC to universities

M.Phil Discontinued: 'बंद हो चुकी है एमफिल डिग्री, छात्र न लें प्रवेश'; यूजीसी ने दी चेतावनी; पढ़िए क्या कहा

Wed, 27 Dec 2023 03:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 27 Dec 2023 03:58 PM IST
सार

UGC: यूजीसी ने मास्टर ऑफ फिलॉसफी डिग्री को बंद कर दिया है, लेकिन संज्ञान में आया है कि अभी भी कुछ संस्थान छात्रों से इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
MPhil not recognised degree, take immediate steps to stop admissions for 2023-24 session: UGC to universities
UGC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UGC Discontinued M.Phil: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एमफिल प्रोग्राम बंद कर दिया है। यूजीसी ने अब छात्रों को इस पाठ्यक्रम में प्रवेश न लेने की चेतावनी दी है, क्योंकि यह अब एक मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। आयोग ने कहा कि कुछ विश्वविद्यालय अभी भी एम.फिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफी) कार्यक्रम के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं, लेकिन इस डिग्री को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


यूजीसी ने कहा, "यह सूचित किया जाता है कि यूजीसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (पीएचडी डिग्री प्रदान करने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रियाएं) विनियम, 2022 तैयार किया है जिसे 7 नवंबर, 2022 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।" विश्वविद्यालय के अधिकारियों को भी 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए एम.फिल कार्यक्रम में प्रवेश रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा, "संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एम.फिल के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में, यह ध्यान में लाना है कि एम.फिल. डिग्री कोई मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। यूजीसी (पीएचडी डिग्री प्रदान करने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रियाएं) विनियम 2022 के विनियमन संख्या 14 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उच्च शैक्षणिक संस्थान एम.फिल की पेशकश नहीं करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed