MP Board Result: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जल्द होंगे जारी, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक
MPBSE MP Board Result 2022: परीक्षार्थी ध्यान दें कि परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर ऑनलाइन प्रकाशित किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPBSE MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही एमपी बोर्ड (MP Board) कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम की घोषणा करने वाला है। नवीनतम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड द्वारा एमपीबीएसई रिजल्ट इस महीने के अंत यानी अप्रैल 2022 में ही रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट की घोषणा अगले सप्ताह तक करने की संभावना है।
परीक्षार्थी ध्यान दें कि परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर ऑनलाइन प्रकाशित किए जाएंगे। वे सभी छात्र जो एमपीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे रोल नंबर और जन्म तिथि आदि का विवरण दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
12 मार्च तक खत्म हो गईं थीं एमपी बोर्ड की परीक्षाएं
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 18 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक माध्यमिक यानी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षा आयोजित की है। जबकि एमपीबीएसई की उच्चत्तर माध्यमिक यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी।
परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद से ही 10वीं, 12वीं के लाखों विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक एमपी बोर्ड के परिणाम घोषित करने के लिए निश्चित तिथि और समय की घोषणा नहीं की है।
एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए वेबसाइटों की सूची
आमतौर पर यह देखा गया है कि रिजल्ट घोषित होने के समय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट स्लो और डाउन यानी ठप हो जाती है या फिर भारी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो जाती है। ऐसी तकनीकी गड़बड़ियों से बचने के लिए, छात्र अपने एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम को निम्नलिखित वैकल्पिक वेबसाइटों से भी देख सकते हैं-
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- mpresults.nic.in
- results.amarujala.com
कमेंट
कमेंट X