फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP TET Exam Registration Window to Reopen for madhya pradesh teacher eligibility test 2020, last day for apply is 28 december 2021, Important Details Here

MP TET Exam: मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू, 28 दिसंबर तक करें आवेदन

Tue, 14 Dec 2021 05:06 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 05:06 PM IST
सार

MP TET Exam: मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के माध्यम से राज्य के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 28 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन
MP TET Exam Registration Window to Reopen for madhya pradesh teacher eligibility test 2020, last day for apply is 28 december 2021, Important Details Here
MP TET Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने आज मंगलवार से मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया की सुविधा फिर से शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। एमपीपीईबी ने एमपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2021 को रखी है। 

विज्ञापन


जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के माध्यम से राज्य के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 28 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब होगी परीक्षा?
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) द्वारा मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपीटीईटी)  2020 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन मार्च 2022 में किया जा सकता है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। एमपी टीईटी परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जा सकते हैं। 


मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपीटीईटी)  2020 की लिए महत्वपूर्ण तारीखें

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 6 जनवरी 2020
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख - 4 फरवरी 2020
3. आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की तारीख - 14 दिसंबर 2021
4. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख - 28 दिसंबर 2021
5. आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख - 2 जनवरी 2022
6. परीक्षा की तारीख - अभी तय नहीं

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्षों के बीच होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed