{"_id":"5ee1b33e8ebc3e4301257da7","slug":"mp-tet-exam-date-2020-new-dates-released-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP TET Exam Date 2020: जानें कब होगी परीक्षा, नई तिथियां की लें जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP TET Exam Date 2020: जानें कब होगी परीक्षा, नई तिथियां की लें जानकारी
Thu, 11 Jun 2020 10:30 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
MP TET Exams
- फोटो : File Photo
मध्य प्रदेश प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-2020 की तिथि जारी हो गई हैं। बता दें कि परीक्षा 19 सितंबर, 2020 से शुरू होंगी। अब सवाल यह है कि एडमिट कार्ड कब जारी होंगे, तो बता दें कि अभी तक इसके विषय में कोई सूचना नहीं मिली है। एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर बाद में घोषित कर दी जाएगी। उम्मीदवार समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। ध्यान दें कि एमपी टेट की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in है। इससे पहले जनवरी 2020 में प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एमपीटेट) 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किए थे और परीक्षा 25 अप्रैल, 2020 को दो चरणों में होनी थी।
मुख्या जानकारी-
विज्ञापन
मुख्या जानकारी-
- यदि कोई परीक्षा के लिए आवेदन करता है तो आवेदक का आधार रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। वरना उम्मीदवार आवेदन करने में असमर्थ होंगे।
- कुछ लोगों को भ्रम होता है कि इस परीक्षा के बाद नौकरी मिल जाएगी। लेकिन बता दें यह एक क्वालिफाइंग परीक्षा है।
- बता दें कि इस परीक्षा के पास करने के बाद उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए योग्य होंगे।
- उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 60 अंक और आरक्षित वर्ग को 50 अंक लाने होंगे। दिव्यांग आवेदकों की बात करें तो 50 अंक लाने जरूरी हैं।
- परीक्षा के लिए कुछ गाइडलाइंस तैयार की गई हैं। बता दें कि वहां इलेक्ट्रिक डिवाइस ले जा नहीं सकते।
- परीक्षा में काला पेन, एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X