MP NEET UG Counselling: डीएमई ने रिपोर्टिंग और सीट अपग्रेडेशन की बढ़ाईं तिथियां, अब इस डेट तक ले सकेंगे दाखिला
MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए डीएमई ने रिपोर्टिंग, इस्तीफा और सीट अपग्रेडेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अतिरिक्त मौका मिल गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP NEET UG Counselling: मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विशेष प्रावधान किया है। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) के आधार पर राज्य काउंसलिंग में आवंटन हेतु आतंकवादी हमलों के शिकार लोगों के जीवनसाथी और बच्चों के लिए चार एमबीबीएस सीटें आरक्षित की गई हैं।
इसके अलावा, डीएमई ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के पहले दौर की रिपोर्टिंग, त्यागपत्र और अपग्रेडेशन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है, जिससे छात्रों को अतिरिक्त समय मिल सके।
इससे पहले उम्मीदवारों के लिए रिपोर्ट करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त निर्धारित थी। हालांकि, डीएमई द्वारा गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च सेंटर से 100 बीडीएस सीटें हटाए जाने के बाद, एमपी नीट यूजी 2025 की नई सीट आवंटन सूची 20 अगस्त को जारी की गई थी।
अब इस डेट तक लें एडमिशन
संशोधित शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 25 अगस्त शाम 6 बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, आवंटित सीट से इस्तीफा देने या रद्द करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त शाम 5 बजे तय की गई है। इसके अलावा, सीट अपग्रेडेशन विकल्प 26 अगस्त रात 11:59 बजे तक संपादित किया जा सकता है।
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज स्तर पर प्रवेश लेते समय सभी उम्मीदवारों के लिए अपग्रेडेशन (हां/नहीं) विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार इस विकल्प को 26 अगस्त, 2025 की रात 11:59 बजे तक बदल सकते हैं।
| प्रक्रिया | समयावधि | अंतिम समय | अवधि |
|---|---|---|---|
| दस्तावेजों का सत्यापन और आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में व्यक्तिगत रिपोर्टिंग | 20-08-2025 से 25-08-2025 | शाम 6:00 बजे तक | 6 दिन |
| कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन त्यागपत्र/प्रवेश रद्द करना | 20-08-2025 से 26-08-2025 | शाम 5:00 बजे तक | 7 दिन |
| प्रवेश के समय अभ्यर्थियों द्वारा दूसरे चरण के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना | 20-08-2025 से 26-08-2025 | रात 11:59 बजे तक | 7 दिन |
कमेंट
कमेंट X