{"_id":"66d07321df8711a7d3057487","slug":"mp-neet-ug-counselling-2024-round-1-seat-allotment-result-out-at-dme-mponline-gov-in-know-fee-structure-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Thu, 29 Aug 2024 06:40 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:40 PM IST
सार
MP NEET UG Seat Allotment 2024: डीएमई, मध्य प्रदेश ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड-1 का सीट आवंटन घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवंटन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
MP NEET UG Counselling 2024: चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई), मध्य प्रदेश ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के माध्यम से एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in. पर जाकर राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
31 अगस्त से करें संस्थानों में रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 31 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम ऐसे करें डाउनलोड
आवेदक सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in. पर जाएं।
- आवंटन सूची टैब पर क्लिक करें।
- अब, एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए पहले दौर के आवंटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
- सूची में अपना नाम खोजें और आगे उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X