फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Time Table 2023 MPBSE Madhya Pradesh Revises Class 10, 12 Board Exam Dates

MP Board 2023: एमपीबीएसई ने बदली बोर्ड परीक्षा की तारीख, अब इस शेड्यूल से होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

Sat, 03 Dec 2022 05:25 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 05:25 AM IST
सार

MPBSE Madhya Pradesh MP Board Time Table 2023 :  मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों में बदलाव किया है। 

विज्ञापन
MP Board Time Table 2023 MPBSE Madhya Pradesh Revises Class 10, 12 Board Exam Dates
MP Board Exam Dates 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MP Board 2023 MPBSE Class 10th, 12th Board Exam Dates:  मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों में बदलाव किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एमपी बोर्ड 10 मार्च को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा और दो मार्च को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू करेगा। एमपी बोर्ड टाइम-टेबल 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन

MP Board 2023: 10वीं की परीक्षा एक से तो 12वीं की परीक्षा दो मार्च से होगी शुरू

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा एक मार्च से 27 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह के सत्र में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा दो मार्च को शुरू होगी और एक अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा का समय और अवधि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तरह ही होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Board 2023: परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही मिलेगा प्रवेश

MPBSE ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा लिखने से पहले छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

 

विज्ञापन

MP Board 2023: पहले मंत्री ने की थी ये घोषणा

इससे पहले पांच नवंबर को, राज्य के शिक्षा मंत्री, इंदर सिंह परमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 से 28 फरवरी, 2023 तक और सैद्धांतिक परीक्षा एक से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। पेन-एंड-पेपर मोड में कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आयोजित करेगा। बोर्ड जल्द ही मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पूरी डेट शीट वेबसाइट- mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जारी करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed