फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   mp board results 2022 copy checking begins of class 10th and 12th students will get 6 bonus marks 

MP Board Results 2022: कक्षा 10वी और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, इन छात्रों को मिलेंगे 6 बोनस अंक

Mon, 07 Mar 2022 12:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 12:03 PM IST
सार

MP Board Results 2022: एमपीबीएसई ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को प्रश्न पत्र में त्रुटियों के बारे में सूचित किया है। बोर्ड 15 मार्च, 2022 से मूल्यांकन का दूसरा दौर शुरू करेगा।

विज्ञापन
mp board results 2022 copy checking begins of class 10th and 12th students will get 6 bonus marks 
MP Board Results 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MP Board Results 2022: एमपी बोर्ड परिणाम 2022 : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 की कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। जांच व मुल्यांकन के पहले दिन 100 से अधिक शिक्षकों द्वारा लगभग 1200 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के दौरान लगभग 6 प्रश्न पत्रों में प्रश्नों की गलतियां पाई गई। इन सभी 6 प्रश्न पत्रों में भाषा की त्रुटि बताई गई है। इसी का विश्लेषण और विचार करते हुए, मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को बोनस अंक देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


इस महीने में जारी हो सकते हैं परिणाम
एमपीबीएसई ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को प्रश्न पत्र में त्रुटियों के बारे में सूचित किया है। बोर्ड 15 मार्च, 2022 से मूल्यांकन का दूसरा दौर शुरू करेगा। शिक्षकों की टीम पहले ही चरण में 28 फरवरी तक की परीक्षा की कॉपियां जांच चुकी है। 29 हजार से अधिक शिक्षक एमपी बोर्ड की कक्षा 1 से 12 तक के 18 लाख  छात्रों की लगभग 1 करोड़ कॉपियां जांचेंगे। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम को ऑनलाइन अपलोड करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा, 2022 का परिणाम भी अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षाएं शुरू
पश्चिम बंगाल में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च, 2022 यानी आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 16 मार्च, 2022 को समाप्त होंगी। पश्चिम बंगाल बोर्ड में इस साल लगभग 6.2 लाख से अधिक लड़कियों और 4.9 लाख लड़कों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed