फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Result 2024 out for 10th class, 58.10% passed in High School and 1L+ got supplementary

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड रिजल्ट में कितने छात्रों को मिली सप्लीमेंट्री? जानिए क्या है आगे की प्रक्रिया

Wed, 24 Apr 2024 06:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 24 Apr 2024 06:20 PM IST
सार

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया। जिन छोत्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, वें अमर उजाला की वेबसाइट https://result.amarujala.com के माध्यम से बिना किसी रुकावट के सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
MP Board Result 2024 out for 10th class, 58.10% passed in High School and 1L+ got supplementary
MP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड ने हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड का रिजल्ट मई में जारी किया गया था, लेकिन इस बार लोकसभा इलेक्शन होने के कारण एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें चिंता सताने लगी है और एक साल की मेहनत बर्बाद होते नजर आ रही है। हालांकि, जो छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होंगे उन्हें फेल ही माना जाएगा।

विज्ञापन

अनुष्का अग्रवाल 10वीं की टॉपर
एमपी बोर्ड दसवीं क्लास में अनुष्का अग्रवाल ने दसवीं क्लास में टॉप किया है। अनुष्का के पिता, जय प्रकाश अग्रवाल नैनपुर जिला मंडला एमपी के निवासी हैं। अनुष्का ने 500/495 अंक हासिल किए हैं और मैथ्स और साइंस में 100 में से 100 नंबर प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं में छात्राओं ने मारी बाजी
हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 58.10% नियमित परीक्षार्थी तथा 13.26% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। 54.35% नियमित छात्र एवं 61.88% नियमित छात्राएं परीक्षा में सफल हुई हैं। 

8,21,086 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें 3,05,067 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,69,863 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 2145 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 

इस प्रकार कुल 4,77,075 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं जिनका परीक्षाफल 58.10% रहा है। 1,15,839 परीक्षार्थियों ने पूरक की पात्रता प्राप्त की है। इस वर्ष भी पूर्व वर्ष अनुसार हाईस्कूल परीक्षा में दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्रदान की गई है।

विज्ञापन

2 से ज्यादा में फेल वालों का क्या...?
अगर कोई छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में दो से अधिक विषयों में फेल है तो वह स्प्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा। ऐसे छात्रों को दोबारा एक ही कक्षा में पढ़ना होगा। पास होने के लिए सभी छात्रों को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक पाने होंगे। 

 कितने छात्रों पूरक श्रेणी में रखा गया?
एमपी बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10 के 115839 छात्रों को पूरक श्रेणी में रखा गया है और 358640 छात्र परीक्षा में असफल हो गए हैं।

 इस दिन होगी पूरक परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं की पूरक परीक्षा 9 जून, 2024 को शुरू होगी। पूरक परीक्षा में कुल 1,00,377 छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है। परीक्षा देने वाले छात्रों में 49,877 पुरुष और 50,500 महिलाएं हैं।

MP Board Result 2024: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
जो भी छात्र इन कक्षाओं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला परिणाम की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाएं।
  • फिर, होम पेज पर उपलब्ध 'डाउनलोड एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2024 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अंत में, परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed