{"_id":"6613b1e8bb03ec43ca0ca833","slug":"mp-board-result-2024-evaluation-complete-verification-of-answer-sheets-entered-marks-by-april-13-read-here-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया हुई समाप्त; जल्द आ सकता है रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया हुई समाप्त; जल्द आ सकता है रिजल्ट
Mon, 08 Apr 2024 02:29 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:29 PM IST
सार
MP Board Result 2024: मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मुल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। मूल्यांकन के बाद अंक प्रविष्टि के सैम्पल सत्यापन के सभी कार्य 13 अप्रैल तक समाप्त करने कि संभावना है।
विज्ञापन
MP Board Result 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board Result 2024: मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने जिलों को एमपी बोर्ड परिणाम प्रविष्टियों में विसंगतियों को सुधारने के लिए कहा है। शिक्षा विभाग ने बताया कि एमपी कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का मूल्यांकन कार्य जिलों द्वारा पूरा कर लिया गया है। संभावना है कुछ दिनों बाद रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि, "परिणाम प्रविष्टियों के अब तक के विस्तृत डेटा विश्लेषण के आधार पर, कुछ विसंगतियां देखी जा रही हैं, इसे ध्यान में रखते हुए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कार्रवाई की जाए।"
विज्ञापन
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने से पहले जिलों को निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया है:
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन या अंक प्रविष्टि में कोई मानवीय त्रुटि न हो, उत्तर पुस्तिकाओं को उन्नत विश्लेषण के आधार पर पुनर्मूल्यांकन के लिए चिह्नित किया गया है। चिन्हित उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की सूची परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध है।
- उक्त अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच (मूल्यांकन) कर पूर्व में दर्ज किये गये अंकों से मिलान करें। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो "कोई परिवर्तन नहीं" चुनें अन्यथा अंक सही करें। इस कार्य के लिए पोर्टल पर प्रावधान किया गया है जिसका विस्तृत विवरण भी भेजा जा रहा है।
- जिन अभ्यर्थियों को गलती से प्रोजेक्ट या अर्धवार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित कर दिया गया है, उन्हें सुधारा जाए और यदि अंक दर्ज नहीं किए गए हैं, तो तुरंत सही अंक दर्ज किए जाएं।
- मूल्यांकन केन्द्रों में उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जाँच कार्य के लिए विषयवार शिक्षकों की आवश्यकतानुसार व्यवस्था करें।
- किसी शिक्षक को किसी अभ्यर्थी की वही उत्तर पुस्तिका दोबारा समीक्षा के लिए नहीं दी जानी चाहिए, जिसकी उत्तर पुस्तिका उन्होंने जांची है।
- इस कार्य के सुचारू संचालन के लिए 8 अप्रैल (सोमवार) को दोपहर 2 बजे निदेशक एवं अनुमति निदेशक द्वारा WEBEX के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी जिसमें जिले के डीपीसी उपस्थित रहेंगे। सभी प्रोग्रामर, परीक्षा प्रभारी एवं बीआरसी भाग लेंगे जिसका लिंक पृथक से भेजा जायेगा।
- जिले के सभी अधिकारी एक जगह बैठकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेंगे।
- मूल्यांकन एवं अंक प्रविष्टि के सैम्पल सत्यापन के सभी कार्य 13 अप्रैल, 2024 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
कमेंट
कमेंट X