फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Result 2023: Toppers will get special reward from the state government, education minister announced

MP Board Result 2023: टॉपरों को राज्य सरकार की तरफ से मिलेगा खास इनाम, शिक्षा मंत्री ने किया एलान

Thu, 25 May 2023 01:53 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 May 2023 01:53 PM IST
सार

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड में इस साल 18 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अपना पंजीकरण कराया था। राज्य सरकार ने इस साल टॉप करने वाले विद्यार्थियों को कई पुरस्कार देने का एलान किया।

विज्ञापन
MP Board Result 2023: Toppers will get special reward from the state government, education minister announced
MP Board Result 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम गुरुवार को 12:30 बजे जारी हुआ। परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी किया। 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल लगभग 18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। एमपी बोर्ड के परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस साल एमपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्राओं के लिए सरकार ने खास पुरस्कार देने का भी वादा किया है।  

विज्ञापन

सरकार देंगी टॉपर को पुरस्कार

एमपी बोर्ड में इस साल 18 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अपना पंजीकरण कराया था। राज्य सरकार ने इस साल टॉप करने वाले विद्यार्थियों को कई पुरस्कार देने की योजना बनाई है। इस बात की जानकारी देते हुए राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि टॉप करने वाली लड़कियों को पुरस्कार के तौर पर ई-स्कूटी और लड़कों को लैपटॉप दिया जाएगा। 
 

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट छात्रों को सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट Results.AmarUjala.Com पर SMS के जरिये मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा परिणाम

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। इस वेबसाइट पर छात्रों को एमपीबीएसई कक्षा 10 या कक्षा 12 परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा, जहां उन्हें अपना क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 प्रदर्शित हो जाएगा, जिसके बाद छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परिक्षा मार्च में आयोजित की गई थी। जहां दसवीं की परीक्षा एक से 27 मार्च तक चली थी तो वहीं दो मार्च से शुरू हुई बारहवीं की परीक्षा एक अप्रैल तक चली।

 

विज्ञापन

सीएम ने दी शुभकामनाएं

एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा- मेरे प्यारे भांजी और भांजियों, यदि परीक्षा में असफल हो जाओ तो चिंता मत करना रुक जाना योजना के माध्यम से आपको एक बार फिर जून में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। 

 


 

पिछले साल के आंकड़े

पिछले साल (2022) में 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 6,34,350 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,29,381 ने परीक्षा दी और 4,57,066 (72.72%) ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed