फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Result 2023 Mpbse MP Board 10th 12th Result on mpbse.nic.in Check Result on sms

MP Board Result 2023: एसएमएस पर ऐसे मिलेगा रिजल्ट, बस टाइप करना होगा ये नंबर

Thu, 25 May 2023 09:09 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 25 May 2023 09:09 AM IST
सार

MP Board Result 2023, MPBSE Result Live Updates: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज जारी कर दिए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी छात्र-छात्राओं को उनके आने वाले रिजल्ट को लेकर बधाई दी है।  

विज्ञापन
MP Board Result 2023 Mpbse MP Board 10th 12th Result on mpbse.nic.in Check Result on sms
mp Board Result on SMS - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MP Board Result 2023 On SMS:  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 25 मई 2023 को एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी छात्र-छात्राओं को उनके आने वाले रिजल्ट को लेकर बधाई दी है।

विज्ञापन

एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SMS पर ऐसे देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के अतिरिक्त मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले मैसेज इनबॉक्स में जाएं। वहां MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर डाले और इसे 56263 पर भेज दें। इसके बाद आपको एक संदेश मिलेगा , जिसमें आपका रिजल्ट होगा।

विज्ञापन

स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से प्राप्त की जा सकती है। इससे पहले एमपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा एक मार्च से 27 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 02 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की थी।

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2023 में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक चाहिए। पिछले साल, एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 59.54 था और कक्षा 12 के लिए 72.79 प्रतिशत था।

इस साल राज्य में एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है।

ऐसे चेक करें नतीजे

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - mpresults.nic.in पर जाएं।

  • एमपीबीएसई एचएससी कक्षा 10 या एचएसएससी कक्षा 12 परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें

  • अपना एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर डालें।

  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम 2023 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

  • रिजल्ट डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

MP Board Result 2023

सीएम शिवराज सिंह ने वीडियो जारी कर दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed