मध्य प्रदेश: बोर्ड ने जारी की 10वीं व 12वीं के सभी विषयों की नई प्रश्न बैंक, इसी के आधार पर होंगी परीक्षाएं
- बोर्ड ने जारी की 500 प्रश्नों वाली संशोधित प्रश्न बैंक
- नई प्रश्न बैंक में अंकों और अध्याय के हिसाब से अलग-अलग सवाल
- इसी प्रश्न बैंक में से तैयार किए जाएंगे पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए 500 प्रश्नों वाली प्रश्न बैंक जारी की है। बता दें माशिमं के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया द्वारा पहले जारी की गई प्रश्न बैंक में छात्रों को दिक्कत आ रही थी। पढ़ाई करते वक्त विद्यार्थियों को प्रश्नों का अंकों और अध्याय के हिसाब से वर्गीकरण करने में परेशारी हो रही थी। यही कारण है कि मंडल ने दसवीं और बारहवीं के लगभग सभी विषयों की संशोधित प्रश्न बैंक जारी कर दी है।
12 अप्रैल से दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। वहीं दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज क्रमश: 30 अप्रैल और 1 मई से हाेने वाला है। दोनों परीक्षाओं के पेपर इसी प्रश्न बैंक में से तैयार किए जाएंगे। इसलिए विद्यार्थियों को स्कूलों में मिल रहे प्रश्न बैंक के आधार पर आगामी प्री-बोर्ड व बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करनी होगी।
यह भी पढ़ें - एनसीटी बिल 2021: क्या है यह संशोधित कानून, इससे क्या-क्या बदलेगा और क्यों है विवाद?
प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया है। ऐसे में सरकारी स्कूलों के कुछ शिक्षक, छात्रों को प्रिंट निकालकर प्रश्न बैंक उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं कुछ उसकी पीडीएफ व्हाट्सएप करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - एग्जाम वॉरियर्स: बोर्ड परीक्षाओं से पहले पीएम मोदी ने जारी किया किताब का नया संस्करण
इस दिन दी जाएगी प्री-बोर्ड की मूल्यांकित कॉपियां
जिस दिन प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन हो, उसके अगले दिन ही छात्रों को उनकी कॉपियों का मूल्यांकन करके बता दिया जाए। यह निर्देश एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह ने सभी हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को दिए हैं। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा के बीच समय काफी कम है, ऐसे में समय पर छात्रों को प्री-बोर्ड की कॉपियां देने से उन्हें अपनी गलती की जानकारी होगी और वह उसे सुधार के बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें - झारखंड बोर्ड 2021: दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कमेंट
कमेंट X