एग्जाम वॉरियर्स: बोर्ड परीक्षाओं से पहले पीएम मोदी ने जारी किया किताब का नया संस्करण
- पीएम मोदी ने जारी किया एग्जाम वॉरियर्स किताब का नया संस्करण
- बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए है ये किताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले सोमवार को अपनी किताब एग्जाम वॉरियर्स का नया संस्करण जारी किया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि इस नए संस्करण में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बहुमूल्य सुझाओं को सम्मिलित किया गया है। इसमें कई नए हिस्से जोड़े गए हैं।
इसे लेकर प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, एग्जाम वॉरियर्स का नया संस्करण छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बहुमूल्य इनपुट से समृद्ध है। इसमें कुछ नए हिस्से जोड़े गए हैं जो शिक्षकों और अभिभावकों को पसंद आएंगे। आइए युवाओं की उनकी परीक्षा की तैयारी में मदद करें।
The new edition of #ExamWarriors has been enriched with valuable inputs from students, parents and teachers.
विज्ञापन विज्ञापन
Substantive new parts have been added that would especially interest the parents and teachers.
Let us all help our youngsters as they appear for their examinations! pic.twitter.com/2FmDtNpgGH— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2021
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जैसा कि अब परीक्षाओं का सत्र शुरू हो गया है, मुझे यह जानकारी साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि एग्जाम वॉरियर्स का अपडेटेड संस्करण अब उपलब्ध है। इस किताब में नए मंत्र और रोचक गतिविधियों को शामिल किया गया है।
As the exam season begins, I am delighted to share that the updated edition of #ExamWarriors is now available.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2021
The book has new Mantras and a range of interesting activities. The book reaffirms the need to remain stress free before an exam. https://t.co/4DLeHLVWi6
कमेंट
कमेंट X