{"_id":"6acfd4cd546494bcf70f5e03","slug":"apj-abdul-kalam-books-5-must-read-books-for-every-student-to-learn-the-mantra-of-success-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: सिर्फ टॉपर ही नहीं, हर स्टूडेंट पढ़े डॉ. कलाम की ये 5 किताबें, सफलता का मिलेगा मंत्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: सिर्फ टॉपर ही नहीं, हर स्टूडेंट पढ़े डॉ. कलाम की ये 5 किताबें, सफलता का मिलेगा मंत्र
Thu, 15 Oct 2026 06:57 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:57 AM IST
सार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पांच किताबें विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, मेहनत करने और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती हैं। अग्नि की उड़ान, प्रज्वलित मस्तिष्क, मेरी यात्रा, भारत 2020 और प्रेरणादायक विचार जैसी पुस्तकों से छात्र संघर्ष, सकारात्मक सोच, विज्ञान और सफलता का महत्व समझ सकते हैं। जानिए इन किताबों में क्या खास है और हर विद्यार्थी को इन्हें क्यों पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
APJ Abdul Kalam Birth Anniversary
- फोटो : AI Generated
विस्तार
पढ़ाई में टॉपर बनना है, करियर में आगे निकलना है या फिर जिंदगी में कुछ बड़ा करना है? तो सिर्फ किताबों में दिए सवाल-जवाब रटने से काम नहीं चलेगा, कुछ ऐसी किताबें भी पढ़नी होंगी जो सोचने का नजरिया बदल दें! भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताबें इसी काम में आपकी मदद कर सकती हैं। खास बात यह है कि इनसे सीखने के लिए क्लास में पहला नंबर लाना जरूरी नहीं है। चाहे आप स्कूल में हों, कॉलेज में पढ़ते हों या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, कलाम के अनुभव आपको मेहनत, आत्मविश्वास और बड़े सपने देखने की अहमियत समझा सकते हैं। आइए जानते हैं उनकी ऐसी पांच किताबों के बारे में, जिन्हें हर विद्यार्थी को अपनी पढ़ने की सूची में जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
1. कलाम के संघर्ष से क्या सीखें?
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा ‘अग्नि की उड़ान’ विद्यार्थियों को उनके बचपन, पढ़ाई, संघर्ष और वैज्ञानिक बनने के सफर से परिचित कराती है। साधारण परिवार से आने वाले कलाम ने मेहनत और लगन के दम पर विज्ञान की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। इस किताब में उनके जीवन के अनुभवों से यह समझने का अवसर मिलता है कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना कितना जरूरी है। विद्यार्थियों को इससे असफलताओं से सीखने, अनुशासन बनाए रखने और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने की प्रेरणा मिल सकती है।
विज्ञापन
2. बड़े सपने देखने की प्रेरणा कहां मिलेगी?
‘प्रज्वलित मस्तिष्क’ में डॉ. कलाम ने युवाओं की क्षमता, बड़े सपनों और देश के विकास में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखे हैं। यह किताब विद्यार्थियों को अपनी सोच का दायरा बढ़ाने और भविष्य के लिए बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करती है। इसका संदेश केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान का इस्तेमाल नई संभावनाएं तलाशने में भी है। जो विद्यार्थी अपने करियर को लेकर गंभीर हैं, वे इस किताब से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी का महत्व समझ सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X