{"_id":"5f1e57948ebc3e6370376e2e","slug":"mp-board-mpbse-12th-result-2020-mpbse-madhya-pradesh-board-12th-result-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड के बारहवीं के नतीजे आज, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP Board MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड के बारहवीं के नतीजे आज, ऐसे देखें
Mon, 27 Jul 2020 11:27 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2020
- फोटो : IStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MP Board MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सोमवार को बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस साल 12वीं की परीक्षा में 8.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। बताया जा रहा है कि बोर्ड के नतीजे दोपहर तीन बजे जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण बोर्ड रिजल्ट में देरी हुई है। बोर्ड इससे पहले दसवीं कक्षा के परिणाम जारी कर चुका है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण बारहवीं कक्षा की कुछ परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। इस साल बारहवीं की परीक्षाएं 3,682 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गुजरात में निजी स्कूल फिर से शुरू करेंगे ऑनलाइन कक्षाएं, अभिभावकों ने किया था अनुरोध
विज्ञापन
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।
-यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-इस नए पेज पर आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालेंगे रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद ही खुलेगा।
इस साल दसवीं की परीक्षा में 62.84 फीसदी छात्र पास हुए। 15 छात्रों ने इस साल 300 में से 300 अंक हासिल कर अपने अपने जिले का नाम रोशन किया। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का आयोजन 9 से 16 जून के बीच किया। जबकि दसवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था।
कमेंट
कमेंट X