MP Board 12th Result 2023: 12वीं में 55.28 प्रतिशत रहा रिजल्ट, यहां देखें विषयवार टॉपर्स की सूची
MP Board 12th Result 2023: एमपी बोर्ड 12वीं में कुल 729426 परीक्षार्थी ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 727044 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। 12वीं में पास होने वाले छात्रों की संख्या 401366 है।
विस्तार
MP Board 12th Result Out: एमपी बोर्ड ने आज 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परिणाम की घोषणा करते हुए 12वीं के हर विभाग से टॉपरों की लिस्ट जारी कर दी है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर डालना होगा। इस साल 12वीं में लगभग सात लाख से भी अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था, जिसमें 55.28% प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
12वीं के आंकड़े
एमपी बोर्ड 12वीं में कुल 729426 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 727044 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। 12वीं में पास होने वाले छात्रों की संख्या 401366 है। इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 55.28% रहा, जिसमें 52% फीसदी लड़के और 58.75 फीसदी लड़कियां थी।
शिक्षा मंत्री ने जारी किया मेरिट लिस्ट
एमपी के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 12वीं की मेरिट लिस्ट जारी की, जिसमें कला (मानविकी) संकाय में 18, गणित संकाय में 55, विज्ञान (जीव विज्ञान) संकाय मे 31, वाणिज्य संकाय में 67, कृषि संकाय में 8, ललितकला+गृहविज्ञान में 3 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है।
ये हैं 12वीं के टॉपर्स
एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कला संकाय में मौली नेमा ने टॉप किया है। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा और बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री ने सभी टॉपर्स को बधाई दी।
कमेंट
कमेंट X