फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board 12th Result 2020: First time delayed result released know more details

MP Board 12th Result 2020: पहली बार देरी से जारी हुआ परिणाम, परीक्षा के दौरान भी हुए काफी बदलाव

Mon, 27 Jul 2020 05:22 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 27 Jul 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
MP Board 12th Result 2020: First time delayed result released know more details
MP BOARD 2020 - फोटो : Twitter
MP Board 12th Result 2020:  मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE- Madhya Pradesh Board of Secondary Education) आज यानि 27 जुलाई, 2020 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से  मार्च में परीक्षाएं स्थगित होकर 9 से 16 जून के बीच आयोजित की गईं। बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब परीक्षाएं इतनी लेट आयोजित की गईं। पिछले साल तक देखा गया कि बोर्ड 15 मई तक 12वीं के परिणाम जारी कर देता था। जब परीक्षाओं को स्थगित किया गया तब तक 10 पेपर हो चुके थे और शेष 9 पेपर बाकी थे। लेकिन बाद में बोर्ड ने यह निर्णय लिया कि प्रमुख विषयों की परीक्षा ली जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Board MPBSE 12th Result 2020 Live Updates: देखें कला, कॉमर्स और विज्ञान के टॉपर्स की लिस्ट
विज्ञापन


यहां देखें अपने परिणाम-
  1. हर साल की तरह इस साल भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए।
  2. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in है। लेकिन लिंक रिजल्ट वेबसाइ पर सक्रिय किया गया।
मुख्य जानकारी-
  • महामारी के कारण दो पालियों में आयोजित की गई और विशेष सतर्कता बरती गई।
  • छात्र मास्क पहनकर परीक्षा देने आते थे।
  • प्रवेश से पहले छात्रों के हाथों को सैनिटाइजर से साफ करवाया जाता था।
  • थर्मल स्कैनर की मदद से परीक्षार्थी के शरीर का तापमान चेक किया जाता था।
  • परीक्षा के दौरान दो फीट की दूरी पर छात्र बैठते थे।
  • परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक भी मास्क और दस्ताने पहनते थे।
कैसे देखें अपना परिणाम-
चरण - 1 सबसे पहले 12वीं कक्षा के छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
ध्यान दें कि बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in है।
चरण - 2 अब होमपेज पर दिए एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।अपनी जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर आदि दर्ज करें।
चरण - 4 अब छात्रों को सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण - 5 सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
(नोट- अपने परिणाम को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए संभालकर रखें)

ये भी पढ़ें- MP Board 12th Result 2020: लगभग 8 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म, ऐसे देखें परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed