MP Board Result 2024: आज जारी होगा 17 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
MP Board 10th, 12th Result 2024: एमपी बोर्ड आज 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस साल पास होने के लिए छात्रों को कितने अंकों की आवश्यकता होगी। जानें यहां।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board 10th, 12th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आज कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड अध्यक्ष रिजल्ट जारी करने के साथ- साथ टॉपर्स के नाम, उनकी रैंक और पुरस्कारों की भी घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com के माध्यम से बिना किसी रुकावट के सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण (पास) करने के लिए, छात्रों को अपने सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जिसमें सिद्धांत और व्यावहारिक परीक्षा दोनों शामिल हैं। यह न्यूनतम उनके समग्र स्कोर (कुल) और उनके व्यक्तिगत विषय स्कोर दोनों पर लागू होता है।
कक्षा 12वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत
कक्षा 12वीं के लिए 33% पासिंग मार्क्स रखे गए हैं। हालांकि कुछ ऐसे सब्जेक्ट भी हैं जिसमें प्रैक्टिकल और थ्योरी के लिए अलग-अलग क्राइटेरिया है जैसे थ्योरी 70 अंकों की है जिसमें मिनिमम 25 अंक लाने अनिवार्य हैं। वहीं कुछ में 80 अंक रखे गए हैं जिनमें 26 अंक लाने आवश्यक हैं।
MP Board 10th, 12th Result 2024: कम नंबर आएं तो क्या करें?
एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई स्टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटनी की प्रक्रिया में आपके पेपरों की जांच फिर से होगी।
MP Board 10th, 12th Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले छात्र अमर उजाला परिणाम की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाएं।
- फिर, होम पेज पर उपलब्ध 'डाउनलोड एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब, वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2024 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंत में, परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X