MP Board 10th, 12th Result: एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए, यहां जानें
MP Board 10th, 12th Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board 10th, 12th Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से आज दोपहर एक बजे एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिणामों की घोषणा करेंगे। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
MP Board 10th, 12th Result: जानें पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी
मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के लिए संशोधित मार्किंग स्कीम जारी की गई है। इसके तहत सभी थ्योरी के विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए गए हैं। वहीं, 20 अंक व्यावहारिक और परियोजना कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। छात्रों को परीक्षा में सफल होने के लिए इन दोनों ही विषयों में 30 फीसदी अंकों की जरूरत पड़ेगी।
MP Board 10th, 12th Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 10 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में करीब 18 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
MP Board 10th, 12th Result 2022: इस तरीके से चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट पर और 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे जा रहे स्थान पर अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट आपके सामने की स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X