MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी? जानिए क्या है पासिंग मार्क्स
MP Board Result Passing Marks: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह सवाल अहम है कि पास होने के लिए कितने अंक लाने होंगे। आइए जानते हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कितने अंक प्राप्त करने जरूरी हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स...
अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देखने के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर सकते हैं:
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विस्तार
अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देखने के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर सकते हैं:
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
और भी पढ़ें:- MP Board Result: कितने नंबर पर बन सकते हैं एमपी बोर्ड के टॉपर? जानिए 2024 में टॉपर्स ने हासिल किए कितने अंक
MP Board Result 2025 Passing Marks: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। यदि छात्र इससे कम अंक लाते हैं, तो वे फेल घोषित किए जाते हैं। हालांकि, इस साल से कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, बल्कि सभी विषयों की दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।और भी पढ़ें:- MP Board Result 2025: पिछले साल एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में किसने किया था टॉप, यहां देखें टॉपर सूची
MP Board Class 10th Passing Marks: कक्षा 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने अनिवार्य हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक लाने में असफल रहता है, तो उसे फेल माना जाएगा और दोबारा परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता होगी।एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स
MP Board Class 12th Passing Marks: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स
मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सभी स्ट्रीम्स (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर किसी विषय की थ्योरी परीक्षा 80 अंकों की है, तो उसमें कम से कम 26 अंक लाने होंगे, जबकि 70 अंकों के थ्योरी पेपर में उत्तीर्ण होने के लिए 23 अंक आवश्यक हैं। जिन विषयों में प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट शामिल होते हैं, वहां भी न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। 20 अंकों के प्रोजेक्ट में कम से कम 7 अंक और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में कम से कम 10 अंक लाना जरूरी होता है। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है, तभी छात्र को उस विषय में पास माना जाएगा।कम नंबर आने पर दोबारा एग्जाम देने का मौका
मध्य प्रदेश बोर्ड ने छात्रों के हित में इस साल एक बड़ा और राहत देने वाला कदम उठाया है। अब कक्षा 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में फेल हो जाते हैं, उन्हें पूरे साल इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बोर्ड जुलाई/अगस्त में सभी विषयों की पुनः परीक्षा आयोजित करेगा।एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स
अब से पहले क्या होता था?
अब तक केवल उन्हीं छात्रों को एक और मौका मिलता था, जो एक ही विषय में फेल होते थे। उन्हें ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से पूरक परीक्षा देने की अनुमति दी जाती थी। लेकिन अब, अगर कोई छात्र कई विषयों में फेल हो जाता है, तब भी उसे मुख्य बोर्ड द्वारा पुनः परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।
MP Board Result Download Link: जारी होने के बाद कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
फिलहाल के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को पंजीकृत कर लें। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगी।एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट सबसे पहले और बिना किसी असुविधा के देख पाएंगे।
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- होम पेज पर बोर्ड रिजल्ट्स वाले पेज पर क्लिक करें, जिसका सीधा पता amarujala.com/results है।
- इस पेज पर जाने के बाद विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
- अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगा।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें और 'view result' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
कमेंट
कमेंट X