MP Board Result: कितने नंबर पर बन सकते हैं एमपी बोर्ड के टॉपर? जानिए 2024 में टॉपर्स ने हासिल किए कितने अंक
MP Board Result 2025: एमपी बॉर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में हर साल टॉपर्स के अंक चर्चा का विषय रहते हैं। पिछले साल (2024) टॉपर लिस्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया था। जबकि 12वीं में जयंत यादव, अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ने रैंक-1 हासिल की थी।
परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विस्तार
MPBSE MP Board Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 16 लाख छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। नतीजे आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड ने पिछले साल (2024) में 24 अप्रैल को कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी।
MP Board Result: रिजल्ट का इंतजार आज होगा खत्म
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी एमपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव की मौजूदगी रहेगी। घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास से की जाएगी।
वहीं, जो छात्र बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए जुलाई माह में पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री एग्जाम) आयोजित की जाएगी।
कितने नंबर पर बन सकते हैं एमपी बोर्ड के टॉपर?
एमपी बॉर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में हर साल टॉपर्स के अंक चर्चा का विषय रहते हैं। पिछले साल (2024) टॉपर लिस्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया था, जबकि 12वीं में जयंत यादव, अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ने रैंक-1 हासिल की थी।
हाईस्कूल टॉपर अनुष्का अग्रवाल के 500 में से 495 अंक आए थे। जबकि इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग की अंशिका मिश्रा और कॉमर्स की मुस्कान दांगी के 493 नंबर आए थे। वहीं कला वर्ग से टॉपर जयंत यादव के 487 अंक प्राप्त किए थे। पिछले वर्ष के इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि टॉपर्स उच्च अंक प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
क्या टॉपर बनने के लिए 500 में से 500 मार्क्स चाहिए?
यह बात तो स्पष्ट है कि एमपी बॉर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम में टॉप करने के लिए छात्रों को शानदार अंक प्राप्त करने होते हैं। हालांकि, 500 में से 500 अंक प्राप्त करना असंभव नहीं है, लेकिन यह बहुत ही कठिन होता है। पिछले वर्ष कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम में अंशिका मिश्रा ने 98.6%, कॉमर्स स्ट्रीम में मुस्कान दांगी ने 98.6% और आर्ट्स स्ट्रीम में जयंत यादव ने 97.40% हासिल कर टॉप किया था। वहीं 10वीं में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।
MP Board 10th-12th Result: फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा
इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी। इस साल दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से 12वीं कक्षा में 7,06,475 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, वहीं 10वीं कक्षा में 953777 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।
और भी पढ़ें:- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर शक्ति दुबे को मिले 1043 नंबर, देखें अन्य टॉपरों के अंक
MPBSE MP Board Result 2025 Download: रिजल्ट कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र नतीजे घोषित होने पर अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम चेक करने का तरीका बेहद सरल है। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
- यहां परिणाम अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न बोर्ड्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इसमें से अपना बोर्ड यानी एमपी बोर्ड चुनें।
- अब अगर आप 10वीं के छात्र हैं तो 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर, यदि 12वीं के छात्र हैं तो 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
सबसे तेज परिणाम देखने के लिए अभी से नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें-
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
कमेंट
कमेंट X