फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board 10th 12th Result 2022 Soon at mpbse.nic.in Know How to Check MPBSE Result Online

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड जल्द ही जारी करेगा, दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकेंगे

Fri, 22 Apr 2022 05:25 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 05:25 PM IST
सार

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड की ओर से 18 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी। वहीं, बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 12 मार्च, 2022 तक किया गया था।

विज्ञापन
MP Board 10th 12th Result 2022 Soon at mpbse.nic.in Know How to Check MPBSE Result Online
MP Board 10th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MP Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अब किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। खबरों के अनुसार बोर्ड की ओर से कॉपी चेक करने की प्रक्रिया अब आखिरी चरण में है। कॉपी की जांच पूरी होते ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। परिणाम के जारी होने के बाद उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

MP Board Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
एमपी बोर्ड की ओर से 18 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी। वहीं, बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 12 मार्च, 2022 तक किया गया था। इसके बाद से ही लाखों की संख्या में दोनों हीं कक्षाओं की छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Board Result 2022: कब तक जारी होंगे परिणाम?    
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा के परिणाम अप्रैल यानी इस महीने के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अब तक परिणाम जारी करने की तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

विज्ञापन

MP Board Result 2022: इन वेबसाइट पर जारी होंगे परिणाम

  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpresults.nic.in
  • results.amarujala.com

 

MP Board Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed