फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   mp board 10th 12 exam 2021 news board of secondary education postpone practical examination

एमपी बोर्ड : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाली 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं

Fri, 07 May 2021 06:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 07 May 2021 06:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक टाल दिया है। ये परीक्षाएं 20 मई को होने वाली थीं। 

विज्ञापन
mp board 10th 12 exam 2021 news board of secondary education postpone practical examination
mp board - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एमपी बोर्ड की परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बार फिर 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक टाल दिया है। ये परीक्षाएं 17 अप्रैल से 20 मई, 2021 के बीच आयोजित की जानी थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण राज्य में लागू कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण इनका आयोजन नहीं हो सका। इसलिए इन्हें स्थगित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेश के अनुसार परीक्षाओं की नई तारीख के बारे में बाद में घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को ट्वीट कर कहा गया कि #Covid19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए 15 मई, 2021 तक प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) होने के कारण मण्डल की प्रायोगिक परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है। स्थगित प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन संबंधी तिथियां पृथक से घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अतिरिक्त पूर्व में एमपीबीएसई, भोपाल की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मई से आयोजित की जानी थी। लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 12वीं की परीक्षा को जून के पहले सप्ताह से आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के संबंध में अंतिम फैसला नहीं हो सका था। 

बीते दिनों 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की तरफ से एक बैठक भी बुलाई गई थी, लेकिन बैठक में परीक्षा को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया। जबकि 10वीं के छात्रों को बगैर परीक्षा लिए सीबीएसई की तर्ज पर आंतरिक परीक्षा के आधार पर पास किया जाएगा। लेकिन इस पर फिलहाल सिर्फ चर्चा हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed