एमपी बोर्ड : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाली 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक टाल दिया है। ये परीक्षाएं 20 मई को होने वाली थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एमपी बोर्ड की परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बार फिर 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक टाल दिया है। ये परीक्षाएं 17 अप्रैल से 20 मई, 2021 के बीच आयोजित की जानी थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण राज्य में लागू कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण इनका आयोजन नहीं हो सका। इसलिए इन्हें स्थगित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेश के अनुसार परीक्षाओं की नई तारीख के बारे में बाद में घोषणा की जाएगी।
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को ट्वीट कर कहा गया कि #Covid19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए 15 मई, 2021 तक प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) होने के कारण मण्डल की प्रायोगिक परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है। स्थगित प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन संबंधी तिथियां पृथक से घोषित की जाएगी।
#Covid19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये 15 मई 2021 तक प्रदेश में Corona Curfew (लॉक डाउन ) होने के कारण मण्डल की प्रायोगिक परीक्षायें आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है। स्थगित प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन संबंधी तिथियां पृथक से घोषित की जाएगी। pic.twitter.com/YFvgwDSwhi
— School Education Department, MP (@schooledump) May 7, 2021
इसके अतिरिक्त पूर्व में एमपीबीएसई, भोपाल की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मई से आयोजित की जानी थी। लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 12वीं की परीक्षा को जून के पहले सप्ताह से आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के संबंध में अंतिम फैसला नहीं हो सका था।
बीते दिनों 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की तरफ से एक बैठक भी बुलाई गई थी, लेकिन बैठक में परीक्षा को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया। जबकि 10वीं के छात्रों को बगैर परीक्षा लिए सीबीएसई की तर्ज पर आंतरिक परीक्षा के आधार पर पास किया जाएगा। लेकिन इस पर फिलहाल सिर्फ चर्चा हुई है।
कमेंट
कमेंट X