{"_id":"6707a92b8b21446207058a9e","slug":"mp-ayush-neet-ug-2024-round-2-merit-list-released-choice-filling-facility-till-oct-13-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP AYUSH NEET UG 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी, 13 अक्तूबर तक च्वाइस फिलिंग की सुविधा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP AYUSH NEET UG 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी, 13 अक्तूबर तक च्वाइस फिलिंग की सुविधा
Thu, 10 Oct 2024 03:45 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:45 PM IST
सार
MP AYUSH NEET UG 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी, 13 अक्तूबर तक च्वाइस फिलिंग की सुविधा
विज्ञापन
AYUSH NEET UG Counselling 2024, आयुष नीट यूजी काउंसलिंग
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP AYUSH NEET UG 2024: आयुष निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा आज, 10 अक्टूबर को एमपी आयुष यूजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची जारी होने वाली है। वे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाकर एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एमपी आयुष यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए अपने विकल्प भरने सकेंगे।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 चॉइस-फिलिंग 11 अक्तूबर से शुरू होगी। एमपी आयुष यूजी 2024 च्वाइस-फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए अपने नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। आयुष नीट यूजी 2024 च्वाइस-फिलिंग विंडो 13 अक्तूबर तक सक्रिय रहेगी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी स्कोर के माध्यम से बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में राउंड 2 प्रवेश के लिए पंजीकृत छात्र एमपी आयुष मेरिट सूची पीडीएफ 2024 के माध्यम से च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया में उपस्थित होने के लिए अपनी पात्रता स्थिति की जांच कर सकेंगे।

सीट आवंटन
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम 16 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एमपी आयुष नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवारों को अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए 18 से 20 अक्तूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। उम्मीदवार 20 अक्तूबर शाम 6 बजे तक अपनी सीटें वापस ले सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| आयोजन | तिथि |
| विकल्प भरना शुरू | 11 अक्तूबर 2024 |
| विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 13 अक्तूबर 2024 |
| सीट आवंटन परिणाम | 16 अक्तूबर 2024 |
| आवंटित कॉलेजमें रिर्पोटिंग | 18 से 20 अक्तूबर 2024 |
| वापस लेने का विकल्प | 20 अक्तूबर |
कमेंट
कमेंट X