फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mother's Day 2022 is today on 8 may know history and significance of this day

Mother’s Day 2022: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है मातृ दिवस, जानें इस दिन की अहमियत और इसके पीछे की कहानी 

Sun, 08 May 2022 06:40 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 08 May 2022 06:40 AM IST
सार

Mother’s Day 2022: मातृ दिवस की शुरुआत सबसे पहले साल 1908 में अमेरिका से हुई थी। 1908 में ग्रेफट्न के एंड्रयूज मेथॉडिस्ट चर्च में पहली बाद मातृ दिवस का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
Mother's Day 2022 is today on 8 may know history and significance of this day
Mother’s Day 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आज की तारीख दुनियाभर के लिए बेहद खास है। आज पूरी दुनिया में मातृ दिवस (Mothers Day 2022) मनाया जा रहा है। इस दिवस को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसका मकसद दुनियाभर की माताओं द्वारा बिना शर्त प्यार और उनके द्वारा अपने बच्चों के लिए किए गए प्रत्येक बलिदान को याद करना है। इस अवसर पर सभी लोग अपनी जिन्दगी में मां या मां का किरदार अदा करने वाली महिलाओं को उनके त्याग और समर्पण के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। 

विज्ञापन

कहां से हुई दिवस की शुरुआत?
मातृ दिवस की शुरुआत सबसे पहले साल 1908 में अमेरिका से हुई थी। 1908 में ग्रेफट्न (वेस्ट वर्जीनिया) के एंड्रयूज मेथॉडिस्ट चर्च में पहली बार मातृ दिवस का आयोजन किया गया था। इस दिवस की लोकप्रियता का नतीजा था कि साल 1914 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने इसे देश के राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों शुरू हुआ दिवस?
एन रीव्स जार्विस एक अमेरिकी महिला थी। उन्होंने अपने जीवनकाल महिलाओं को इस बात के लिए जागरूक करने में बिताया कि उन्हें कैसे अपने बच्चों का पालन-पोषण करना चाहिए। पूरे साल माताओं को अपने अपने बच्चों के लिए समर्पित देखकर एना रीव्स ने भी इच्छा जताई कि कभी कोई अपनी मां की इच्छाओं को पूरा करने के लिए साल में एक दिन जरूर समर्पित करेगा। उनकी सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया जाएगा। एना रीव्स जार्विस ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए मदर्स डे वर्क क्लब का आयोजन किया था। वह इस क्लब को वार्षिक मेमोरियल के रूप में आयोजित करना चाहती थी। हालांकि, इससे पहले ही साल 1905 में उनकी मृत्यू हो गई।  

विज्ञापन

बेटी ने पूरा किया सपना
एन रीव्स जार्विस के सपने को उनकी बेटी एना जार्विस ने पूरा किया। अपनी मां की मौत के बाद उन्होंने उनके कार्यों को आगे बढ़ाया। साल 1908 में एना जार्विस ने मई के दूसरे रविवार को अपनी मां और सभी माताओं के सम्मान के लिए एंड्रयूज मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च में एक मेमोरियल सेरेमनी का आयोजन किया। इसके बाद धीरे-धीरे यह दिवस अमेरिका और अन्य देशों में भी लोकप्रिय होने लगा। साल 1914 में इसे अमेरिका में औपचारिक रूप से दिवस घोषित कर दिया गया। इसके बाद अन्य देशों ने भी इसे स्वीकृति दी।

कुछ देशों में अलग तारीख
मातृ दिवस कई देशों में मई के बजाय अन्य महीनों में मनाया जाता है। यूनाइटेड किंगडम में इसे मार्च महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है। वहीं, नॉर्वे में मातृ दिवस फरवरी में मनाया जाता है। अलग-अलग कहानियों से प्रेरित होकर भिन्न तारीखों पर ही, लेकिन इस दिन सभी अपनी माताओं को सम्मान देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed