फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Monthly assessment of students in government schools of Madhya Pradesh state

मध्य प्रदेश राज्य के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों का होगा मासिक मूल्यांकन

Sun, 14 Jun 2020 09:36 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 14 Jun 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Monthly assessment of students in government schools of Madhya Pradesh state

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण स्कूल और कॉलेज पूरी तरह से बंद हैं। ऐसे में स्कूलों में तिमाही और छमाही परीक्षा कैसे ली जाए। इसलिए मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन होगा। प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल से स्कूलों में शिक्षण सत्र शुरू हो जाता है, परंतु इस बार कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से न स्कूल खुले हैं और न अभी तक स्कूल खोलने का कोई निर्णय हुआ है।

विज्ञापन


इन कारणों की वजह से न ही बच्चों के एडमिशन हो पाए हैं और न ही ठीक से पढ़ाई हो पा रही है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग नें ऑनलाइन क्लास शुरू की है। लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थियों का कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। इन कारणों को ध्याम में रखते हुए विद्यार्थियों की तिमाही और छमाही परीक्षा कराना मुश्किल होगा। वहीं मासिक मूल्यांकन के द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के फायदे का भी मूल्यांकन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मासिक मूल्यांकन के अंको को रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा की प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी ने कहा कि ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई हो रही है, इसलिए प्रत्येक माह विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा। स्कूल न खुले होने की वजह से तिमाही और छमाही जैसी परीक्षाएं लेना सही नहींं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ें : UP Board Result 2020 Date: यूपी बोर्ड 12वीं के बाद विदेशी भाषा में हैं करियर के कई अवसर

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed