{"_id":"6003f0123e9e3e398d68d9dd","slug":"mizoram-schools-to-reopen-for-class-10-and-12-students-from-january-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Reopen: कोरोनावायरस की स्थिति में सुधार को देखते हुए इस राज्य में 22 जनवरी से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
School Reopen: कोरोनावायरस की स्थिति में सुधार को देखते हुए इस राज्य में 22 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
Sun, 17 Jan 2021 01:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
Mizoram School Reopen Latest Updates: मिजोरम ने 22 जनवरी, 2021 से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। इसके अलावा कोविड-19 की स्थिति में सुधार को देखते हुए मंदिरों, चर्च आदि फरवरी से खोलने का फैसला किया है। यह निर्णय डॉक्टरों, चर्चों और नागरिक समाज समूहों के बीच एक बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
कोविड-19 के चलते राज्य में पिछले साल से चर्च और स्कूल पूर्ण रूप से बंद हैं। अब गृह मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार इन्हें खोलने की अनुमति दी गई है। आम तौर पर सब्त के दिन (शनिवार) और रविवार को सेवाओं का आयोजन किया जाता है। लेकिन अब सब्त के लिए केवल शनिवार और दूसरे संप्रदायों के लोगों के लिए रविवार को खोला जाएगा। शेष दिनों में चर्च बंद ही रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : ... तो यूपी के सभी कॉलेज छात्रों को जाना चाहिए जेल, जानिए राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा
विज्ञापन
यह भी तय किया गया कि इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कक्षाएं नियमित रूप से शुरू होंगी। उन छात्रों को एंटीजन टेस्ट कराने के बाद हॉस्टल में रहने की अनुमति भी दी जाएगी। हांलाकि स्कूल शिक्षा निदेशक जेम्स लालरिंचन ने बताया कि अगले आदेश तक अन्य कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें : UPPSC Calendar 2021: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 21 जनवरी को, डाउनलोड करें साल भर का कैलेंडर
राज्य सरकार ने रात के कर्फ्यू में और ढील देने के अलावा और अधिक लोगों को अंतिम संस्कार और शादियों में शामिल होने की अनुमति देने का फैसला भी किया है। बता दें कि मिजोरम में बीते शुक्रवार एक भी कोविड केस फाइल नहीं किया है। इन सुधारों को देखते हुए ही यह सभी निर्णय लिए गए हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X